MARVEL Future Fight एक 3D एक्शन गेम है, जिसमें आप Marvel की दुनिया के सबसे ताकतवर (एवं सराहनीय) चरित्रों की भूमिका निभाते हैं। इसमें आपका परिचय Nick Fury से कराया जाएगा, जो भविष्य से वर्तमान में आया है और जिसका लक्ष्य है दुनिया के सभी सुपरहीरो एवं विलेन को एकजुट करते हुए इस बहु-ब्रह्मांड को पूरी तरह से विनष्ट होने से बचाना।
MARVEL Future Fight में आप 20 से भी ज्यादा अलग-अलग चरित्रों को निभाते हैं। सबसे पहले तो आप केवल कैप्टन अमेरिका, आयरन मैन, एवं ब्लैक विडो का इस्तेमाल करते हैं, किंतु अंततः आप Guardians of the Galax, Kingpin, Venom, Thanos आदि एवं अन्य अवेंजर्स को भी अनलॉक कर सकते हैं।
MARVEL Future Fight में युद्ध प्रणाली सटीक ढंग से काम करती है। बायीं ओर मौजूद वर्चुअल जॉयस्टिक की मदद से आप अपने चरित्र को नियंत्रित कर सकते हैं और दाहिनी ओर मौजूद बटन की मदद से विशेष आक्रमण कर सकते हैं। थॉर तड़ित का इस्तेमाल करसकता है, ब्लैक विडो अपनी बंदूक का, कैप्टन अमेरिका अपने शील्ड का ... प्रत्येक सुपरहीरो के पास चार अनूठी और विशेष शक्तियाँ होंगी।
MARVEL Future Fight में मिशन आम तौर पर काफी संक्षिप्त (आम तौर पर पाँच मिनट से ज्यादा नहीं) होते हैं, इसलिए आप जो चाहें वह खेल सकते हैं। इसमें एक PvP मोड भी होता है, जिसमें आप अपनी शक्ति की तुलना अन्य ऑनलाइन खिलाड़ियों की शक्ति के साथ कर सकते हैं।
MARVEL Future Fight एक उत्कृष्ट एक्शन गेम है, जिसमें अत्यंत उत्कृष्ट विज़ुअल्स है और एक कंसोल गेम जैसा प्रोडक्शन वैल्यू भी है। यह एक अत्यंत ही अनुशंसनीय गेम है, जो निश्चित रूप से Marvel मूवी एवं कॉमिक्स के दीवानों के लिए खास तौर पर आकर्षक है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
MARVEL Future Fight में कितने पात्र हैं?
वर्तमान में, MARVEL Future Fight में लगभग 250 चरित्र हैं। इसका मतलब यह है कि प्रत्येक चक्र में आप अलग-अलग विशेष हुनरों वाले Marvel नायकों के साथ मिलकर लड़ सकते हैं।
MARVEL Future Fight APK का फाइल साइज क्या है?
MARVEL Future Fight APK का फाइल साइज 110 MB है। हल्के आकार के कारण, इस गेम को न्यूनतम अनिवार्यताओं को पूरा करनेवाले वाले किसी भी स्मार्टफोन पर चलाया जा सकता है।
MARVEL Future Fight में स्तर को तेजी से कैसे बढ़ाऊँ?
MARVEL Future Fight में स्तर को तेजी से बढ़ाने की कोई अचूक तकनीक नहीं है। अपनी टीम के नायकों की क्षमता में सुधार करने के लिए कई सारे हमलों में भाग लेना ही इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है।
MARVEL Future Fight में सबसे अच्छे पात्र कौन हैं?
MARVEL Future Fight में सर्वश्रेष्ठ पात्रों की परिभाषा आपकी युद्धशैली पर निर्भर करेगी। किसी भी स्थिति में, कैप्टन मार्वेल, आयरन मैन, हल्क या थॉर आपके लिए सबसे सुरक्षित विकल्प होंगे।
कॉमेंट्स
खेल हाँ
कृपया नया संस्करण अपडेट करें?
दिन का सबसे अच्छा खेल
कृपया इसे नवीनतम संस्करण में अद्यतन करने के लिए जल्दी करें
खेल बहुत अच्छा और आकर्षक है, लेकिन कृपया इसे पहले ही अपडेट करें।
बहुत अच्छा खेल। एक अपडेट जारी करें!